जीवन को स्वर्ग बनाने के लिए महर्षि वाल्मीकि से लें प्रेरणा : सुधा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मानव को अपने जीवन को स्वर्ग बनाने के लिए महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इन महापुरुषों ने पूरे विश्व को भाईचारा और अखंडता का पाठ पढ़ाया। इन महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है।
वे वीरवार को गांव रतगल, हथीरा, किरमच, झिंझरपुर, पिंडारसी, प्रतापगढ़, सुनहेडी खालसा सहित एक दर्जन गांव में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक ने सभी कार्यक्रमों में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने रतगल वाल्मीकि धर्मशाला और प्रतापगढ़ वाल्मीकि धर्मशाला के लिए 5-5 लाख रुपये, गांव बाहरी में 10 लाख रुपये का अनुदान राशि देने की घोषणा की। साथ ही गांव प्रतापगढ़ में पानी निकासी का नाला बनाने के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हलके के सभी गांवों में चौपालों और धर्मशालाओं के लिए राशि दी जा रही है। सभी गांवों का सामान विकास कराया जा रहा है। इस मौके पर युवा नेता साहिल सुधा, सरपंच सतपाल, जयपाल, राजकुमार, मास्टर नाथ सिंह, बलविंद्र सिंह, मामचंद, कृपाल सिंह, अशोक कुमार, सुनील, अशोक, राहुल, सरपंच ओमप्रकाश, सरपंच रणधीर, सरपंच पिंडारसी ओमप्रकाश, सरपंच राजेश, गांव बाहरी से प्रधान राजकुमार, जगीर सिंह, कूडा राम, सुभाष, महिंद्र, किशोरी लाल, रामनाथ, शीतल, नंबरदार सोमनाथ, ईश्वर, गुरदीप, सुमित, गौरव आदि मौजूद थे।