फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर का ताला तोड़कर दुकान से 13 बैटरियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुुरुक्षेत्र। अंबाला रोड स्थित एक दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर 13 बैटरियां चुरा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में सोनू वासी सारसा ने बताया कि उसकी अंबाला रोड पर मोटर मार्केट में इन्वर्टर-बैटरी की दुकान है।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान बंद करके ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह वह दुकान पर आया तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। दुकान में अंदर जाकर जांच की तो छह बड़ी और सात छोटी बैटरियां गायब मिलीं। ये सभी बैटरियां पुरानी थी और करीब 39 हजार रुपये की थी। शिकायत पर पुलिस ने मौके का मुआयना करके मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें