इसराना। फैला उजियारा फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को पूठर गांव में आयोजित कार्यक्रम में 123 वृद्धों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वृद्ध महिलाओं व बुजुर्गों को गर्म वस्त्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंची फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्षा रंजिता कौशिक ने कहा कि अपनी कमाई का कुछ हिस्सा जरूरतमंदों की मदद के लिए दान करना चाहिए। रंजीता कौशिक का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने अभिनंदन किया। कुमारी रंजीता कौशिक ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से भाग्य परिवर्तन होता है। उनसे मिलने वाला आशीर्वाद भाग्यवान को मिलता है।
उनकी सहायता में उन लोगों का अहम योगदान हो सकता है। जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम हैं। फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्षा रंजिता कौशिक ने कहा कि समाज के ऐसे लोगों को विशेष तौर पर आगे आना चाहिए।