फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को बचाने के प्रयास में श्रद्वानंद चौक से टकराया कैंटर, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वीरवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। कार को बचाने के प्रयास में एक कैंटर चालक गाड़ी का संतुलन खो बैठा और कैंटर श्रद्धानंद चौक से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। लोगों का कहना था कि सुबह का समय था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। कैंटर पूरे दिन वहीं खड़ा रहा जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार एक कैंटर पीबी 11एएम6762 सुबह करीब पांच बजे पंजाब के पिपली की ओर से पंजाब के समाना जा रहा था। वह श्रद्धानंद चौक पर पहुंचा ही था कि एक कार अचानक ही दूसरी ओर से आ गई। इसे बचाने का प्रयास किया तो कैंटर चौक से टकरा गया, जिससे चौक व कैंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कैंटर चालक घायल होने से बच गया, लेकिन वह कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नंबर के आधार पर कैंटर के मालिक को सूचना दी गई। देर सायं तक भी मालिक नहीं पहुंच पाया, जिसके चलते दुर्घटनाग्रस्त कैंटर नहीं हटाया गया और पूरा दिन यातायात बाधित रहा। सुभाष मंडी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कैंटर मालिक को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें