फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने भरा छात्र-छात्राओं में जोश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय युवा संसद समारोह 2019 का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा संसद में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर युवा वर्ग को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र की श्वेता उमरी को प्रथम पुरस्कार दो लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार अंजनाक्षी कर्नाटक से 1 लाख 50 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार ममता कुमार बिहार से 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात योजना से हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने आओ खेले भी और खिले भी... के नारे को साबित करने के लिए खेलो इंडिया एप लांच की। सीधे प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में मैं न्यू इंडिया की तस्वीर इन युवाओं में देख रहा हूं। युवा संसद कार्यक्रम के तहत लोकतंत्र के समक्ष विचारों को जोड़ने की कोशिश की गई है। भविष्य में जो भी सांसद संसद में जाना चाहता है वो भी इस युवा संसद से होकर गुजरेगा। मोदी ने युवा प्रतिभागियों से कहा कि इस युवा संसद में इतनी बढ़ी संख्या और उत्साह से युवाओं की भागीदारी का मतलब है कि पाठ्यक्रम के बाहर भी आप सोचते हैं। नोडल ऑफिसर उर्मिला सिंह ने बताया कि इसी कड़ी में दयानंद महिला महाविद्यालय की प्रथम व द्वितीय विजेता छात्राओं कुमारी निधि व कुमारी अदिति शर्मा ने राष्ट्रीय युवा संसद समारोह में भाग लिया। इस दौरान महाविद्यालय की प्रबंध समिति के महासचिव डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार ने कहा कि 1947 के बाद पहली बार युवा वर्ग को अपनी बात रखने व विकसित देशों से बराबरी करने का अवसर मिला है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विजेश्वरी शर्मा, उर्मिला, सपना मलिक, डॉ. मनजीत कौर, डॉ. सोनिया, भावना, सरोज बाला व ऋचा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें