फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल अर्जी जमा करें, हरियाणा में उनका नि:शुल्क होगा मानसिक उपचार: बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)। इनेलो में महाभारत के बाद अलग हुए चाचा-भतीजा अब अन्य पार्टियों में शरण तलाश रहे हैं। कोई भी इस डूबती नैया को सहारा देने के लिए तैयार नहीं है। ये बातें राज्यमंत्री कृष्ण बेदी न शुक्रवार को शाहाबाद स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि इनेलो की महाभारत से जनता इनकी असलियत को जान चुकी है। इनेलो पार्टी नहीं बल्कि एक कंपनी थी, जोकि माल के लालच में दोफाड़ हो गई। चाचे की इनेलो का वजूद खत्म हो चुका है और भतीजे नई कंपनी तैयार करने में जुटे हैं। लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में चाचा-भतीजा के वोट की पेटी खाली रहेगी और इनका खाता खुलने वाला नहीं है।
बेदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस के नेता मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं। राजस्थान एवं अन्य राज्यों में चुनावों के परिणाम के बाद इनकी बौखलाहट पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी। भूपेंद्र हुड्डा नगर निगम चुनावों में सिंबल पर चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। हुड्डा के राज में नौकरियां बेची गई थीं, लेकिन हरियाणा सरकार नौकरियों में पारदर्शिता लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेदी ने केजरीवाल पर शब्दबाण छोड़ते हुए कहा कि जनता समस्याओं का हल करने के लिए नेता चुनती है, लेकिन दिल्ली की जनता ने एक सनकी समस्या को ही मुख्यमंत्री चुन लिया है। केजरीवाल के मानसिक रोग का उपचार दिल्ली में नहीं हो रहा। इसलिए वह बार-बार हरियाणा के अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। केजरीवाल उपचार की अर्जी जमा करें तो हरियाणा में नि:शुल्क कराया जाएगा। नपा प्रधान बलदेवराज चावला, कर्णराज सिंह तूर, विक्रम अटवान, अरुण कंसल, मुलखराज गुंबर तथा बलदेवराज सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें