फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी-नेट की परीक्षा को लेकर केंद्रों के आसपास लगाई धारा 144

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली द्वारा 8 जुलाई को यूजीसी-नेट जुलाई 2018 की परीक्षा का आयोजन जिला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होगा। जिलाधीश एवं डीसी डा. एसएस फुलिया ने कहा कि परीक्षा का पहला पेपर सुबह 9. 30 से 10. 30 बजे तक तथा दूसरा पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कराया जाएगा। परीक्षाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाने के भी आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश ने वीरवार को कहा कि आदेश 8 जुलाई को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक जारी रहेंगे। इस समयावधि के दौरान तय परिधि में हथियार, मोबाइल, वाईफाई यंत्र लाने की अनुमति नहीं है। केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की मशीनें भी बंद रहें। आदेशों की अवहेलना करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


22 परीक्षा केंद्रों पर 13 हजार 507 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने परीक्षा को सुचारु ढंग से कराने के लिए 22 परीक्षा केंद्रों लिए 6 नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। 22 परीक्षा केंद्रों पर 13 हजार 507 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बीडीपीओ थानेसर को 2, तहसीलदार थानेसर को 6, बीडीपीओ पिपली को 4, बीडीपीओ बाबैन को 3, नायब तहसीलदार बाबैन को 5 और नायब तहसीलदार लाडवा को 2 परीक्षा केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें