शॉर्ट सर्किट से छह एकड़ गेहूं की फसल जली
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। गांधी नगर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से 6 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तह तक 6 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। काबुल सिंह व मोहन सिंह ने बताया कि उसके खेतों के ऊपर से बिजली तारेें गुजर रही हैं। तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण उनकी गेहूं की आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से उन्होंने पर काबू पाया। किसानों ने आरोप लगाया कि दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई थी, लेकिन दमकल की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची।
आग लगने से पीड़ित किसान को दी जाए आर्थिक सहायता : पाली
गांव अमीन में किसान सुरेश व देशराज की आग से जलकर राख हुई फसल का जायजा लेने के लिए कांग्रेस प्रदेश संगठन सचिव सुभाष पाली पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना एसडीएम को दी और एसडीएम ने भी मौके का मुआयना किया। इस दौरान सुभाष पाली ने कहा कि पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता प्रशासन व सरकार द्वारा दी जानी चाहिए। फसल बीमा योजना के तहत भी मुआवजा दिया जाए। एसडीएम ने भी किसानों को आश्वास्त किया कि इस संबंध में उचित कार्रवाई जाएगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार परमिंद्र सिंह, डीडीए डॉ. कर्मचंद, अश्वनी मल्होत्रा, उदय सिंह, सतबीर सिंह, गुलजार सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता व किसान भी मौजूद थे।