दे दे दो हजार का नोट, मैन्नैं खाटू जाणा सै.... पर मस्त हुए श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में 118वां संकीर्तन एवं भंडारा सोमवार रात ब्राह्मण धर्मशाला में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य यजमान रमेश कुमार वर्मा परिवार ने श्याम पूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आए श्याम भक्तों ने दरबार में हाजिरी लगाई। कैथल के गायक बहादुर सैनी और शाहाबाद के श्रवणराज ने भजन पेश किए।
भजनों में उनको मेरी पूजा का अधिकार है, करते जो अपनी मां से प्यार है..., दे दे दो हजार का नोट, मैन्नैं खाटू जाणा सै..., सखी री मेरे सपने में आए श्याम..., और में तेरी हो गई रे सांवरिया सरकार... आदि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। ट्रस्ट के सचिव जयपाल शर्मा ने श्रद्धालुओं को श्याम गाथा सुनाई। उन्होंने बताया कि खाटू श्याम के बारे में विख्यात है कि आज भी वे माता को दिए वचन के अनुसार इस संसार में हारने वाले इंसान का साथ देते हैं। इनके दरबार में जो हार कर जाता है, जीतकर वापस आता है। श्याम कथा के बीच-बीच में भक्तों ने तीन बाणधारी की जय और अहिल्यावती के लाल की जय आदि के जयकारे लगाए। अगला खाटू श्याम संकीर्तन शुक्रवार एक दिसंबर को कल्याण नगर में होगा। इस अवसर पर संस्थापक बृजमोहन गोयल, प्रधान अजय गोयल, सचिव जयपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष शिवकुमार कौशिक, लोकेश कौशिक, अमित वर्मा, रोहित वर्मा, मनीष, विकास, उमेश कौशिक, मोहित तायल, ओम प्रकाश गर्ग, लक्ष्मीनारायण शर्मा, लालचंद शर्मा, पवन शर्मा, संजय सुमन शर्मा, शिव वैद्य, प्रद्युम्मन शर्मा, अरुण गोयल आदि शामिल रहे।