फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वीरांगना युवती सम्मेलन में 1200 छात्राएं जुटीं, सुमन सैनी ने किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में वीरवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीरांगना युवती सम्मेलन आयोजित किया। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और विभिन्न महाविद्यालयों से करीब 1200 युवतियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सम्मेलन का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा की बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान, तकनीक, प्रशासन और उद्यमिता समेत हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक बाधाएं दूर कर रही है। 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों की बेटियों के लिए कॉलेज शिक्षा नि:शुल्क है। तीन लाख रुपये तक आय वाले परिवारों की बेटियों की आधी फीस सरकार वहन करती है। ड्रोन दीदी, स्वयं सहायता समूह और महिला उद्यमिता जैसी योजनाओं से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें