फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अव्यवस्थाओं के ढेर के बीच 12 घंटे तक फंसे रहे आंध्र प्रदेश के पर्यटक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के पूर्व की ओर धान के ढेरों के बीच फंसी आंध्र प्रदेश के पर्यटकों की बस - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के आसपास बनाई गई अस्थायी अनाजमंडी का खामियाजा दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। यहां आंध्र प्रदेश से आए पर्यटकों का दल करीब 12 घंटे तक अव्यवस्था के बीच फंसा रहा। पर्यटकों ने रात के समय ब्रह्मसरोवर के पास अपनी बसें खड़ी की थीं। सुबह जब वे उठे तो बसों के चारों ओर धान के ढेर लगे हुए थे, इससे उनके लिए वहां से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश से आए पर्यटक ईश्वर राव, श्रीनिवासन के अनुसार, उन्हें आगे नैना देवी के दर्शन के लिए रवाना होना था, इसके लिए सुबह बसों से निकलने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन रास्तों और पार्किंग क्षेत्र में धान के ढेर लगे होने के कारण बसें आगे नहीं बढ़ सकीं। पर्यटक देर रात तक धान हटाए जाने का इंतजार करते रहे। ब्रह्मसरोवर के चारों ओर इन दिनों जगह-जगह धान के ढेर नजर आ रहे हैं। पार्किंग स्थल से लेकर आसपास की सड़कों तक अनाज रखा होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है, ऐसे में धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए दूसरे राज्यों से पहुंचने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें