फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इस्माईलाबाद व झांसा में लगेंगे 120 रिर्चाज बोरवेल

विज्ञापन
इस्माईलबाद। अनाजमंडी में बारिश से बचाने के ढकी गई गेहूं की ढ़ेरियां। - फोटो : credit
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सिंचाई विभाग इस्माईलाबाद व झांसा में 120 रिचार्ज बोरवेल लगाएगा। इन पर तीन करोड़ 60 लाख रुपये खर्च होंगे। बोरवेल लगाने से तेज बारिश होने पर जलभराव जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद विभाग की ओर से अगली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने यह कार्य पूरा करने का 25 जून तक का लक्ष्य तय किया है। ये दोनों क्षेत्र अक्सर बारिश के दिनों में जलभराव व बाढ़ का सामना करते रहे हैं। इससे जनजीवन प्रभावित होता है और फसलें भी नष्ट होती रही हैं। कई दिनों तक जलभराव की परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके समाधान के लिए सिंचाई विभाग ने यह योजना तैयार की है। इन दोनों सब डिविजनों में कार्य पूरा होने पर जिले के अन्य क्षेत्रों के लिए भी योजना को विस्तार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें