फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समाधान शिविर में पहुंची 120 शिकायतें, 50 का मौके पर समाधान, शेष के निर्देश

Tue, 19 May 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाधान ​शिविर में ​शिकायत दर्ज करवाने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले के लोगों को प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में भी राहत नहीं मिल प रही है। सोमवार को आयोजित शिविर में भी कुछ ऐसी ही हालत देखने को मिली। शिविर में पहुंचे सैंकड़ों फरियादी पहुंचे, जहां घंटों तक पंजीकरण करवाने के लिए कतार में खड़े रहे। शिविर में 120 से ज्यादा शिकायतें पहुंची, जिनमें से 50 से ज्यादा शिकायतों का मौके पर समाधान हुआ। बाकी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
प्रदेश सरकार की ओर से हर सोमवार व वीरवार को समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही सीएम विंडो, जनसंवाद व अन्य स्तर पर भी लोगों की समस्याओं की सुनवाई हो रही है लेकिन समस्याएं कम नहीं हो पा रही है। कोई बार-बार चक्कर काटने को मजबूर है तो किसी के दस्तावेजों को पूरा करने की प्रक्रिया ने पसीने छुड़वाए हुए है। समाधान शिविरों में भी लोगों की लाइनें कम नहीं हो पा रही है। लोगों को इस कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बेरोजगार बच्चे को रोजगार पर दिखाया
गांव बारना निवासी रामचंद्र ने कहा कि उनकी फैमिली आईडी में आय अधिक दर्शाई हुई है। शिविर में भी दूसरी बार पहुंचे हैं। उनके बेरोजगार बेटे को रोजगार पर दिखा दिया। अलग रह रहे भाई को मेरे परिवार का मुखिया बना दिया। पिता जो हमारे साथ रहते हैं, उन्हें दूसरे भाई के परिवार के साथ रहता दिखा दिया गया। इस त्रुटि को दुरूस्त करवाने के लिए वे बार-बार चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


चार साल से पेंशन के लिए भटक रहा
गांव भूतमाजरा से पहुंचे फरियादी धर्मवीर सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी का 2016 में निधन हो गया था। उसके बाद से ही वे अपनी विधुर की पेंशन लगवाने के लिए भटक रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। बार-बार आश्वासन ही मिल रहा है। समाधान शिविर में भी कईं बार आ चुके हैं।

कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में शिकायत दर्ज करवाने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें