फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पैनोरमा में 6डी वीआर थिएटर का उद्घाटन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पैनोरमा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र पैनोरमा में 6डी वीआर थिएटर सुविधा का उद्घाटन किया गया। पैनोरमा को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के चलते टिकट फ्री भी रखा गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुवि के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. ए आर चौधरी ने किया।केंद्र प्रमुख डॉ. सोनी ने बताया कि नई सुविधा में गगन यात्रा, हिडन जेम्स, इन्क्रेडिबल इंडिया और लाइफ इन 2050 जैसी फिल्में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिखाई जाएंगी। साथ ही 3डी फिल्म एलियन होराइजन का भी शुभारंभ किया गया। इस दौरान आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एहसास ने पहला, अग्रसेन पब्लिक स्कूल की मान्या ने दूसरा और राम प्रसाद डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के युवराज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की अनावी शर्मा, राम प्रसाद डीएवी पब्लिक स्कूल की क्रिस्टी और बीपीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की अमरीन विजेता रहीं। डॉ. जय भगवान सिंगला, डॉ. राज मल्होत्रा, डॉ. भारतेंदु शर्मा, डॉ. आर. ऋषि और अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें