फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीएम विंडो पर मिली 11822 शिकायतें, 11502 का समाधान

Sun, 14 Dec 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में सीएम विंडो पर अब तक 11822 शिकायतों को दर्ज किया गया है। इनमें से 11502 शिकायतों का प्रशासन की ओर से समाधान किया जा चुका है। 183 शिकायतों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है और केवल 144 शिकायतें ही ऐसी है जो ओवरडयू हैं। इस जिले में 11502 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। सीएम विंडो पर शिकायतों के समाधान के मामले में कुरुक्षेत्र सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले को नंबर एक स्थान पर लाने के लिए सभी अधिकारियों को और अधिक मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा। सबसे पहले जितनी भी शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं उन शिकायतों का समाधान करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपडेट करना होगा। सीएम विंडो की शिकायतों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं संज्ञान ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पालिका, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय और 57 से ज्यादा विभागों के पास लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज करवाई थी।

बॉक्स


जनसंवाद की 153 शिकायतों पर की जा रही कार्रवाई

जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान 11 दिसंबर तक 418 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसमें से 167 समस्याओं का समाधान किया जा चुका है और 153 शिकायतों पर संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इनमें से 58 शिकायतें ऐसी है जो ओवरव्यू हो चुकी हैं।
विज्ञापन


बॉक्स


जिला परिषद के पास पहुंच 2579 शिकायतें

सीएम ग्रव सैल पर 11 दिसंबर तक सीईओ जिला परिषद के पास 2579 शिकायतें, डीडीपीओ के 433 शिकायतें, डीएमसी के 166 शिकायतें, डीआरडीए के पास 79 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से अधिकतर शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। इस समय 28 विभागों के पास लगभग 60 शिकायतें ऐसे हैं जो ओवरडयू हैं।

बॉक्स


शिविरों में 4879 समस्याओं का समाधान

समाधान शिविरों में प्रशासन के पास कुल 7009 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें से 4879 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है और 1594 शिकायतें किसी ना किसी कारण से रद् की गई हैं और 226 लंबित शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। इनमें से 291 शिकायतें दोबारा से दर्ज की गई है। इनमें से 19 शिकायतें न्यायालय में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें