फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देश्य स्वास्थ्य कर्मचारी नेताओं और प्रशासन की वार्ता रही विफल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। मांगों की अधिसूचना लागू न करने के विरोध में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हो रही स्वास्थ्य सेवाएं को देखते हुए उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने कर्मचारी नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया, जिसमें बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के ओर से जिला प्रधान सुभाषवती राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रवीन, सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष कुलदीप दहिया और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह एवं उप सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे, लेकिन प्रशासन और कर्मचारी नेताओं की यह वार्ता सिरे नहीं चढ़ पाई। कर्मचारी नेताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को चार साल पहले मान लिया था, लेकिन सरकार ने अभी तक मांगों की अधिसूचना लागू नहीं की। सरकार जब तक मांगों की अधिसूचना को जारी नहीं करती, तब तक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। इसके बाद धरना स्थल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जुलूस निकाल एस्मा के आदेशों की कॉपी जलाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वीरवार को यूनिवर्सिटी मैस एसोसिएशन, सर्व कर्मचारी संघ, जन संघर्ष मंच एवं विकलांग संघ के कार्यकारिणी सदस्यों ने बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को समर्थन दिया।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व करते हुए जिला प्रधान सुभाषवती ने कहा कि सरकार एवं विभाग के आधिकारी एस्मा जैसे काले कानून के नोटिस जारी मकर कर्मचारियों को बर्खास्त करने की धमकी दे रहे है, लेकिन कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं है। सरकार पिछले चार सालों से स्वास्थ्य कर्मचारियों का शोषण कर रही है। इस मौके पर पूर्व प्रधान अमरजीत, कोषाध्यक्ष कुलदीप, मनोज कुमार, रविंदर, विजय बाला, नीलम, सुरजीत कौर, राजवंती, कुुसुम, बिमलेश, रानी, रेखा, सुमित्रा, ओमी देवी, ज्योति, दिनेश, जगदीप, संजय शर्मा, सुशील शर्मा, सतीश सैनी, सुनीता मलहोत्रा, विक्रम लाठर, कर्ण सिंह, डॉ. सुदेश, संजय शर्मा, धमेंद्र, सुमन बाला, निर्माला देेवी, सविता, राजरानी, कमला, मेघा, सुमन, अन्नू व राजवंती सहित अन्य मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें