फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में चलेगा स्वच्छता अभियान, केंद्र सरकार के पास पहुंचेगी वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 30,58
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में चलेगा स्वच्छता अभियान, केंद्र सरकार के पास पहुंचेगी वीडियो
- अब स्कूलों में विद्यार्थियों को बनाया जाएगा स्वच्छता मॉनिटर व कप्तान
- आज से लेकर 15 सितंबर तक चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान
- केंद्र और प्रदेश सरकार ने जारी किए आदेश
सेवा सिंह
कुरुक्षेत्र। अब प्रदेश भर के स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता मॉनिटर व स्वच्छता कप्तान बनाया जाएगा। ये अन्य बच्चों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे साथ ही पूरे स्कूल परिसर में स्वच्छता की कमान संभालेंगे। प्रक्रिया केंद्र सरकार के निर्देशानुसार विशेष तौर पर एक सितंबर से 15 सितंबर तक चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान के दौरान ही पूरी करनी होगी।
इस अभियान के तहत हर रोज नई गतिविधियां चलानी होंगी, जिनकी फोटो से लेकर वीडियो तक सीधे केंद्र सरकार तक पहुंचेगी। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से लेकर जिला उपायुक्तों को भी इस बारे में निर्देशित कर दिया है। शनिवार से ही शुरू होने वाले इस पखवाड़े के दौरान स्कूल मुखिया स्वच्छता नोडल अधिकारी होंगे और पखवाड़े के अंत में भी विभाग को पूरी रिपोर्ट देनी होगी। स्वच्छता ही सेवा नामक अभियान के चलते चलाए जाने वाले इस पखवाड़े में पिछड़ने वाले विद्यालयों को भी चिहिंत किया जाएगा तो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पखवाड़े के तहत की जाने वाली गतिविधियों की निगरानी भी की जाएगी। पिछड़ने व लापरवाही बरतने वाले स्कूल मुखियाओं के समक्ष परेशानी भी खड़ी होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़े के पहले दिन स्कूलों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी विद्यार्थी व अध्यापक मौजूद होंगे तो विद्यार्थियों को अध्यापकों द्वारा स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के शिक्षा मंत्री से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी इन कार्यक्रमों मेें मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता को लेकर शपथ दिलानी होगी, जिसकी वीडियो व फोटो संबंधित गूगल ड्राइव पर अपलोड करनी होगी, जो ट्रैकर से सीधे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय व पेयजल एवं सैनिटेशन मंत्रालय को पहुंचेगी। रविवार से लेकर मंगलवार तक स्वच्छता को लेकर एसएमसी के अलावा पेरेंटस मीटिंग करनी होंगी और कैंपस में सफाई अभियान चलाना होगा। बुधवार को ग्रीन स्कूल अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्कूलों में डस्टबीन से लेकर अन्य व्यवस्था जुटानी होगी। अगले दिनों में बच्चों की स्वच्छता पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन करना होगा और विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसी दौरान बच्चों को हाथ धोने से लेकर सामुदायिक रूप से सहभागिता व प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। 14 सितंबर का पुरस्कार वितरित किए जाएंगे और विजेता विद्यार्थियों का पूरा ब्यौरा संबंधित गुगल ड्राईव पर देना होगा तो प्रदेश के शिक्षा विभाग की ओर जारी ईमेल आईडी पर भी हर रोज पूरी गतिविधियां व रिपोर्ट देनी होगी।

15 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान करना होगा शुरू
स्वच्छता पखवाड़े के अंतिम दिन 15 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें सभी विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। पूरे पखवाड़े पर चर्चा की जाएगी तो रिपोर्ट भी तैयार करनी होगी।
विज्ञापन


सभी स्कूल मुखियाओं को दिए निर्देश, की जाएगी निगरानी : आश्री
जिला शिक्षा अधिकारी अरूण आश्री का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से नियोजित कार्यक्रम व प्रदेश सरकार की ओर से जारी निर्देशानुसार सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दे दिए गए है। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्कूलों द्वारा कराई जाने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें