फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन छात्राएं जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिहोवा-ज्योतिसर रोड स्थित कल्पना चावला तारामंडल के निकट सड़क हादसे में स्कूटी सवार तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपाचार के बाद एक छात्रा को पीजीआई रेफर कर दिया। जबकि दो छात्राएं शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जानकारी के अनुसार गांव तिगरी खालसा निवासी शिवानी, गांधी नगर निवासी निशा, कीर्तिनगर कॉलोनी निवासी नंदनी एक स्कूटी पर सवार होकर होटल प्रबंधन संस्थान में क्लास के लिए जा रही थीं। घटना करीब 11 बजे की है। कल्पना चावला तारामंडल के नजदीक कट से छात्राएं कॉलेज की ओर मुड़ रही थीं कि अचानक ही ज्योतिसर की तरफ से तेज गति में आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिस दौरान स्कूटी सवार तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही संस्थान के शिक्षक अस्पताल पहुंचे। वहां खड़े प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हादसे में तीनों छात्राएं हवा में उछल गईं और दुर्घटना स्थल से काफी दूर जाकर गिरी, जबकि एक छात्रा गाड़ी के शीशे से जा टकराई। संस्थान के विद्यार्थियों ने राहगीरों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। हादसे में तीनों छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से नंदनी को पीजीआइ रेफर किया गया। वहीं स्कूटी चला रही शिवानी व निशा भी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को कई जगह फैक्चर बताया जा रहा है। दोनों छात्राओं का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। संस्थान के शिक्षक राहुल भारती और अमित लखेरा छात्राओं का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीनों ही छात्राएं सरकार द्वारा चलाए गए दो माह के हुनर से रोजगार कोर्स में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। यह कोर्स शॉर्ट टर्म कोर्स है, जिसमें आने जाने की जिम्मेदारी कोर्स करने वाले की अपनी होती है, जबकि कॉलेज के नियमित विद्यार्थियों के लिए अलग से बस लगाई गई है।
विज्ञापन



संस्थान के शिक्षक राहुल भारती ने बताया कि संस्थान के सामने सड़क क्रॉस करने के लिए कट न होने की वजह से वाहन चालक कल्पना चावला तारामंड़ल के सामने के गलत साईड से सड़क क्रॉस करते हैं। इसी वजह से सप्ताह में कोई न कोई सड़क हादसा सुनने में आता है। संबंधित अधिकारियों को चाहिए कि संस्थान के सामने सड़क क्रॉस करने के लिए सड़क से रास्ता बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें