फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक भागादारी, आर्थिक व सामाजिक विकास और संगठित हुए बिना समाज का उत्थान संभव नहीं: कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनैतिक भागीदारी और संगठित हुए बिना सैनी समाज का उत्थान संभव नहीं : कुशवाहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सैनी समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित और संगठित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि राजनैतिक भागीदारी, आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक विकास और संगठित हुए बिना समाज का संपूर्ण विकास होना संभव नहीं हैं। इसलिए देश की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समाज के लोगों को शिक्षित व संगठित होकर संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा।
उन्होंने सैनी समाज के संपन्न लोगों और समाज की सामाजिक संस्थाओं से आह्वान किया कि वे समाज के प्रतिभावान गरीब बच्चों को आगे बढ़ने के लिए उनका आर्थिक सहयोग करें। उन्होंने समाज के बिखरे लोगों को एक मंच पर लाने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक समाज के लोग सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक तौर पर सुदृढ़ और एकजुट नहीं होंगे तब तक समाज तरक्की नहीं कर सकता है। केंद्रीय राज्यमंत्री रविवार को सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित 38वें वार्षिक उत्सव में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सैनी ने की।
विज्ञापन

कुशवाहा ने सैनी समाज सभा द्वारा 2 करोड़ 25 लाख की लागत से निर्मित महाराजा शूर सैनी हॉल का लोकार्पण भी किया। राज्यमंत्री नायब सैनी व विधायक डॉ. पवन सैनी ने सैनी समाज सभा को 5-5 लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा की। राज्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमें अपने बच्चों को महान विभूतियों के पद चिह्नों पर चलने की प्रेरणा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब से हरियाणा में भाजपा सरकार ने कमान संभाली है, प्रदेश का बिना क्षेत्रवाद व पक्षपात के विकास हुआ है। प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर 25 हजार नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने समाज के लोगों को आह्वान किया कि वे प्रदेश में भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें।
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि आज सैनी समाज में राजनैतिक जागरूकता के अभाव के चलते सैनी समाज के लोगों को उनका हक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग नेता तो बनाते हैं, लेकिन उन्हें राजनैतिक मजबूती प्रदान करने की बजाए अपना हाथ पीछे खींच लेते हैं। उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि समाज के लोगों को अपने हितों की लड़ाई लड़ने के लिए संगठित होकर अपने समाज के नेताओं को मजबूत करने की जरूरत है। लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर सैनी समाज में फैली सामाजिक बुराइयों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव लाया गया, जिसको समाज के लोगों ने हाथ उठाकर अपनी स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

समारोह में पूर्व सांसद गुरदयाल सिंह व कैलाशो सैनी, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह, अतर सिंह, पूर्व विधायक साहब सिंह, दिलबाग सिंह, पूर्व आईएएस रोशन चलाल, पूर्व एचसीएस सतबीर सैनी, सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सिंह, पूर्व प्रधान बलजीत सिंह, सचिव कौशल सैनी, गुरनाम सिंह गजलाना, प्रदीप सैनी सैंसा, सुरेश सैनी अजरावर, नवनीत सैनी, सुभाष धुराला, राकेश सुंदरपुर, सरजंत सिंह, गुलजार सिंह, सुभाष कसीथल, नायब सिंह पटाक माजरा के अलावा सैनी समाज के कई अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें