फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन के बढने से कुरुक्षेत्र में बढेंगे रोजगार के अवसर : सुधा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
निर्धारित समय से पहले बनेगा 100 बेड का नया अस्पताल: सुधा
अमर उजाजा ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ज्योतिसर में धार्मिक पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने के लिए ‘महाभारत-थीम बिल्डिंग’ का निर्माण किया जा रहा है। इस पर करीब 31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वे रविवार को एलएनजेपी अस्पताल में निर्माणाधीन 100 बेड के नए अस्पताल की प्रगति रिपोर्ट लेने के उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सभी अधिकारी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। अस्पताल का यह भवन निर्धारित समयावधि से भी पहले बन जाएगा। यह आसपास के जिलों का सबसे आधुनिक और सुविधाजनक अस्पताल होगा। उन्होंने कहा कि गीता-संदेश की गवाह कुरुक्षेत्र की पर्यटन के क्षेत्र में पूरे विश्व में पहचान है। कुरुक्षेत्र के साथ लगते ज्योतिसर को भी धार्मिक रूप से विकसित किया जा रहा है। ज्योतिसर में ‘महाभारत-थीम’ को कलाकृतियों के माध्यम से दर्शाने के लिए एक बिल्डिंग बनाई जा रही है जिस पर प्रथम चरण में करीब 31 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि करीब 1.50 करोड़ रुपये का कार्य पूरा हो चुका है। 6.30 करोड़ रुपये का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा 9.90 करोड़ रुपये के कार्य के टेंडर हो चुके हैं। जल्दी ही कार्य शुरू हो जाएगा। 5.70 करोड़ रुपये के कार्य की ऑनलाइन बोली खोल दी गई है। बाकी कार्य भी यथाशीघ्र पूरा करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्योतिसर में ‘महाभारत-थीम बिल्डिंग’ में महाभारत से जुड़े विशेष प्रसंगों को कलाकृतियों के माध्यम से चित्रित किया जाएगा, ताकि पर्यटकों का महाभारत के बारे में ज्ञान और अधिक बढ़ सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इससे जहां राज्य से बाहर के लोगों को हरियाणा की संस्कृति के बारे में जानकारी मिलेगी, वहीं प्रदेश में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें