फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड को पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त करने के लिए उपायुक्त ने दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड को पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त करने के लिए उपायुक्त ने दिलाई शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान के तहत जिले को पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसकी समय सीमा सौ दिन रखी गई है। वह यहां बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खंड इस्माईलाबाद गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए प्रथम पर रहा है। खंड से इस अभियान में भी प्रथम आने की उम्मीद है। बताया कि पॉलिथीन और प्लास्टिक से धरती की उपजाऊ शक्ति नष्ट होती है, कचरा फैलता है और गंदगी बढ़ती है। इसके जलाने से उत्पन्न जहरीली गैस से स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ लेनी चाहिए। उन्होंने सरपंचों से आह्वान किया कि गांव में टीम बनाकर घर-घर जाएं और पॉलिथीन, प्लास्टिक का प्रयोग न करने के बारे जागरूक करें। यदि फिर भी कोई नहीं मानता तो सरपंच एक प्रस्ताव डालकर पॉलिथीन और प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदार, उसको घर में लाने वाले लोगों पर जुर्माना भी लगा सकता है। ऐसा पंचायत एक्ट में प्रावधान है। उन्होंने इस मौके पर मौजूद सभी लोगों को पॉलिथीन और प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि पिहोवा में 18 जनवरी से 22 फरवरी तक सरस्वती महोत्सव मनाया जा रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह और जिप सदस्य सुरेंद्र माजरी ने भी जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर सरपंच संजीव अरोड़ा, सरपंच दिलबाग गुराया, सरपंच प्रिया शर्मा, बलबीर राणा, रामसिंह, थाना प्रभारी दिनेश चौहान, विरेंद्र शर्मा नैसी, सरपंच सुरजीत सिंह, सरपंच अनिल कुमार, सरपंच मलूख सिंह, सरपंच पति कुलवंत, सरपंच जरनैल सिंह, सरपंच सत्यवान, सरपंच जसविंद्र सिंह, सरपंच पति धर्मवीर सिंह, सरपंच लाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें