फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हुआ न्यूनतम तापमान, ठिठुरन पैदा कर गई गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
नए साल की पहली भोर का स्वागत घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने किया। पिछले दो दिनों से लगातार छाए घने कोहरे की वजह से ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई। इससे अधिकतम तापमान लुढ़क कर 18 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी छह डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। दिन-रात घने कोहरे और भीषण ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। इस वजह से नव वर्ष के पहले दिन अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। कोहरे के बीच दृश्यता शून्य तक रहने से सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे से लेकर बाजारों तक में इसका प्रभाव दिखाई दिया। इस वजह से बाजारों में सूनापन सा दिखाई दिया। मौसम विशेष अगले एक-दो दिन तापमान में और गिरावट की संभावना जता रहे हैं।
बता दें कि 10 दिसंबर को तापमान 20 डिग्री था। 11 और 12 दिसंबर को हल्की बारिश से शीतलहर भी चली थी। इससे लोग कांपने लगे थे। इसके बाद 20 दिसंबर से दो दिन तक लगातार घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद मौसम साफ हो गया था। दिन में लोगों को गर्मी तक महसूस होने लगी थी। 31 दिसंबर को फिर से घना कोहरा छाया, जो रात के साथ दिन में भी जारी रहा। नव वर्ष के पहले दिन सोमवार को भी ऐसे ही हालात बने रहे। सूर्य देव के भी लोगों को दर्शन नहीं हो सके। धुंध की वजह से वाहन चालकों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या हुई कम
घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर सार्वजनिक स्थलों पर भी देखने को मिला। बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम रही। यहां पहुंचे यात्री ठंड की वजह से प्रभावित दिखाई दिए। रोडवेज जीएम आरके गोयल के अनुसार, हालांकि सभी बसें रवाना की गई, लेकिन ये बसें अपने-अपने गंतव्य पर दो घंटे से भी अधिक लेट पहुंची। यात्रियों की संख्या भी करीब पांच फीसदी कम रही। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या कम रही।
गेहूं की अच्छी होगी पैदावार : अफसर सिंह
किसान अफसर सिंह का कहना है कि गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए अधिक ठंड जरूरी होती है। वर्तमान मौसम गेहूं की फसल के लिए सही है। जितनी अधिक ठंड होगी, गेहूं की फसल उतनी ही अच्छी होगी। हालांकि पशु चारा बरसम को अधिक ठंड और कोहरे से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


गेहूं के लिए फायदेमंद, सब्जी पर पड़ सकता है विपरीत असर : कर्मचंद
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि कोहरा और बढ़ी ठंड गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी। इससे गेहूं की बढ़वार रुकेगी और फुटाव बढ़ेगा। इससे उत्पादन अधिक होगा। हालांकि, अधिक ठंड, पाले और कोहरे से सब्जियों पर विपरीत असर पड़ सकता है। किसानों को इससे बचाने के लिए सब्जियों पर ताजे पानी का स्प्रे सुबह के समय हर रोज करना चाहिए।
सप्ताह भर ये रह सकता है तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
2 जनवरी 20 5 डिग्री
3 जनवरी 21 6 डिग्री
4 जनवरी 21 5 डिग्री
5 जनवरी 21 6 डिग्री
6 जनवरी 20 6 डिग्री
7 जनवरी 19 5 डिग्री
8 जनवरी 19 4 डिग्री

दिल्ली की ओर जाने वाली ये ट्रेन रहीं लेट
ट्रेन का नाम समय
फाजिल्का एक्सप्रेस 10 घंटे
सचखंड एक्सप्रेस 8 घंटे
झेलम एक्सप्रेस 5:30 घंटे

अंबाला की ओर जाने वाली ये ट्रेन रही लेट
मूरी एक्सप्रेस 16:30 घंटे
कालका मेल 15 घंटे
कटिहार एक्सप्रेस 10 घंटे
मालवा एक्सप्रेस 7:30 घंटे
दादर एक्सप्रेस 6 घंटे
शान ए पंजाब 4:30 घंटे
शताब्दी एक्सप्रेस 4:30 घंटे

ये ट्रेन रही रद्द
कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें