फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की धान की गुणवता की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की धान की गुणवत्ता की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने बुधवार को लाडवा मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में धान की ढेरियों की गुणवत्ता को परखा, तौल, मंडी में पीने के पानी, साफ-सफाई, भुगतान और मजदूरी के बारे में गहनता से जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों की सांसे अटकी रहीं। उनके साथ जिला अतिरिक्त उपायुक्त, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, हैफेड के जिला प्रबंधक, लेबर अधिकारी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने खरीद अधिकारियों को आदेश दिए कि धान की खरीद में किसी तरह की कोई कोताही न हो और अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसान को उसकी धान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले। उन्होंने अधिकारियों को धान की खरीद का समय पर भुगतान करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद आईएएस धनपत सिंह लाडवा मंडी पहुंचे तो मंडी में लगे जाम के कारण उन्हें गेट नंबर एक पर ही उतरना पड़ा। वहां से उन्होंने अपनी टीम के साथ पैदल ही मंडी का निरीक्षण किया। वे एक धान की ढेरी पर पहुंचे और उसकी साफ-सफाई व नमी देखी। उन्होंने किसान से उसके धान का बिक्री मूल्य पूछा तो किसान ने नमी का हवाला देते कम कीमत मिलने की बात कही तो अधिकारी ने मोस्चर मीटर से धान की नमी जांची जो मापदंड से अधिक पाई गई। धनपत सिंह ने धान की सरकारी खरीद के दौरान तौले गए कट्टों का वजन भी चेक किया जो पूरी तरह ठीक पाया गया। उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव जसबीर से मंडी में पीने के पानी और साफ-सफाई के बारे में पूछताछ की। उन्होंने मंडी में काम कर रहे मजदूरों से सरकार द्वारा तय मजदूरी मिलने की बात पूछी तो मजदूरों ने पूरी मजदूरी मिलने की बात कही। अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने कमेटी के नीलामी रजिस्टर, गेट पास रजिस्टर व आढतियों के एच रजिस्टर मंगाकर उनका मिलान किया। उन्होंने जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक व हैफेड के जिला प्रबंधक से मंडी में खरीदी गई धान के भुगतान के बारे में पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि हैफेड की पेमेंट का भुगतान 4 अक्टूबर व खाद्य आपूर्ति विभाग क ी पेमेंट का भुगतान 2 अक्टूबर तए कर िदया गया है। इस अवसर पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक वीरेंद्र सिंह, हैफेड के जिला प्रबंधक अमित कुमार, मार्केट कमेटी के सचिव जसबीर सिंह, मंडी सुपरवाइजर कर्म चंद सैनी, हैफड प्रबंधक कुलदीप जांगडा, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक हुकमचंद सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें