फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फ्री में बांटे आलू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
किसानों की समस्याओं और मध्यप्रदेश में आंदोलनरत किसानों की गोली लगने से मौत के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस भवन से महाराजा अग्रसेन चौक तक जुलूस निकाला तो चौक पर फ्री में राहगीरों को आलू भी बांटे। इस दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर भी पहुंचे और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इससे पहले सुबह ही जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए जहां से वे अग्रसेन चौक तक भाजपा सरकार के खिलाफ आईटी सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा की अगुवाई में रोष मार्च निकालते हुए पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार किसान व मजदूरों की विरोधी है। खुद तो प्रधानमंत्री व मंत्री विदेशी दौरों पर रहते हैं और जब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी मृतक किसानों के परिवारों से मिलने जाते हैं तो उन्हें रोककर गिरफ्तार कर लिया जाता है। यह पूरी तरह से भाजपा सरकार की तानाशाही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने मध्यप्रदेश में अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर फायरिंग की निंदा की। वहीं आईटी सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा ने कहा कि भाजपा की सभी नीतियां किसान विरोधी हैं। जिसके कारण कई प्रदेशों में जहां किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश में खुद भाजपा सरकार किसानों पर पुलिस के माध्यम से गोली चलवाकर उन्हें मरवा रही है। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल पूरी तैयारी के साथ तैनात रहा। वहीं प्रदर्शनकारियों में पूर्व विधायक अनिल धंतोड़ी, शाहाबाद के युवा अध्यक्ष जसबीर सिंह, सुभाष पाली, प्रदीप कलतगडिय़ा, अमरजीत कलेर, जसबीर खिजरपुरा, जरनैल डूडा, सुरेंद्र, विजय, संजीव, रामशरण, राहुल, राजेश, लाभ सिंह, रिंकू, सुरेश, सचिन, गौरव, शमशेर, विक्रम, सुखविंद्र, प्रवीण, कृष्ण कुमार, पिरथी तुर्क, अमरदीप कौर, प्रवेश राणा, सुरेंद्र फौजी, शमशेर कश्यप, दर्शन खन्ना, गोबिंद रामगढ़ और जयभगवान गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें