फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों की भिड़ंत में करीब आधा दर्जन से अधिक जख्मी हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा रोड पर ज्योतिसर के निकट स्थित इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट कुरुक्षेत्र में पढ़ने वाले दो छात्र गुटों में यादव धर्मशाला के निकट जमकर डंडे हाकियां और लात, घूंसे चले। घटना में आधा दर्जन से अधिक युवकों के जख्मी होने की जानकारी मिली है वहीं कई युवक मामूली रूप से जख्मी हुए हैं, जबकि तीन युवक गंभीर बताये गए हैं। घायलों को नगर के अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। इनमें से एक घायल छात्र का शहर के प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन हुआ, जिसकी वजह से उससे बातचीत नहीं हो सकी। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस झगड़े के कारणों की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया था। उक्त विवाद के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार शाम को अचानक यादव धर्मशाला के निकट युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गये। इनके हाथों में डंडे और हाकियां थी। बाद में पता चला है कि यह युवक निकट ही स्थित होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थी हैं, जबकि इस झड़प के दौरान एक गुट के कुछ आउट साइडर साथी भी शामिल रहे।

जूनियर ने किया था सीनियर पर हमला
इस झड़प में जख्मी हुए एक छात्र के परिवार के सदस्य ने बताया कि विवाद संस्थान के जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच हुआ है। उन्होंने बताया कि जूनियर छात्रों ने अपने संस्थान के एक सीनियर छात्र पर अचानक हमला कर दिया था। जब यह सूचना उसके दो साथियों तक पहुंची और वे मौके पर उसे छुड़वाने पहुंचे तो, 10 से 25 छात्रों और इनके आउट साइडर साथियों ने मिलकर हमलाकर दिया।
विज्ञापन


एक छात्रा से अभद्रता की बात भी आई है सामने
पता चला है कि इस पूरे विवाद के दौरान एक छात्रा से अभद्रता भी हुई थी। घटना के बाद इस छात्रा ने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है। उक्त हमले में घायल एक छात्र के परिजनों ने बताया कि यह शिकायत कुछ छात्रों के खिलाफ एक छात्रा द्वारा की गई है।

पुलिस जुटा रही है सीसीटीवी फुटेज
इस झड़प के दौरान सड़क पर जो लाठी डंडे और लात घूंसे चले हैं, वे दृश्य सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल के निकट लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिल चुकी है, जबकि अन्य जगहों की जुटाई जा रही है। बता दें कि सड़क पर उक्त झड़प के दौरान आसपास स्थित दुकानदारों और राहगीरों को जमघट लग गया था। इनमें से कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया था।


संस्थान की प्रिंसिपल की प्रतिक्रिया
संस्थान की प्रिंसिपल भानुवी ने बताया कि यह घटना कॉलेज टाइम के बाद परिसर से बाहर शाम को करीब छह बजे के बाद हुई है। उन्हें एक छात्र के पिता ने इस घटना बारे में अवगत कराया था। प्रिंसिपल के अनुसार बुधवार को वह अपने स्तर पर इस मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन


एक छात्रा ने दी है लिखित शिकायत : जांच अधिकारी
इस मामले के जांच अधिकारी गुलजार सिंह ने बताया कि संस्थान की एक छात्रा द्वारा शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छात्रा ने शिकायत में लिखा है कि वह अपने दोस्त संचित, यश अरोड़ा और शेखर के साथ संस्थान के गेट के बाहर खड़े थे, इस दौरान कॉलेज के गेट पर चार लड़के आकर हमें बोलने लगे और धमकी दी, तुम यादव धर्मशाला बाहर चलो, तुम्हें बुला रहे हैं और जब हम स्कूटी पर जा रहे थे तो यह चार लड़के हमारे पीछे लग गये और रास्ते में घूरते हुए चलते रहे। इसके बाद इन्होंने एकदम से यादव धर्मशाला के पास मेरे दोस्तों को मारना शुरू कर दिया और मुझे भी गालियां देने लगे। इसके कुछ ही देर बाद मौके पर पुलिस के आते ही फरार हो गये। छात्रा ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि आरोपियों ने बिना वजह मारना पीटना और गालियां देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें