फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र-कैथल रेलवे लाइन पर करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल के मोचर्री हाउस में रखवा दिया है। जांच अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग स्थित देव आंचल ढाबा के सामने रेलवे ट्रेक पर एक अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। हालांकि मंगलवार देर शाम तक भी शव की शिनाख्त नहीं हुई थी। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे के लिए एलएनजेपी अस्पताल के मोचर्री हाउस में रखा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें