फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को जिलाभर में जमकर बरसे इंद्र देव, पिहोवा में सबसे अधिक 22 एमएम बारिश दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मंगलवार देर रात से सुबह तक जिले में जमकर बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पिहोवा में 22 एमएम दर्ज की गई जबकि जिलेभर में 14.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से गेहूं की फसल में फायदा होगा, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी तो वहीं सब्जी में नुकसान की आशंका से किसानों में चिंता भी रही।
देर रात करीब साढ़े 10 बजे ही बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुक कर अल सुबह तक जारी रही। थानेसर में 16, लाडवा में 5, शाहाबाद में 17, इस्माईलाबाद में 21 व बाबैन में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते शहर में भी अनेकों जगहों पर जलभराव हो गया। बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहे और बारिश की आशंका बनी रही। बारिश से गेहूं की फसल में फायदा माना जा रहा है। लेकिन बाद में चली तेज हवा से किसानों को परेशान कर दिया। किसानों का मानना है कि इस समय गेहूं की फसल में बालियां निकल रही हैं ऐसे में तेज हवा से फसल गिर गई तो उन्हें भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। बुधवार को भी जिला से कहीं भी ऐसे नुकसान की सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों तक नहीं पहुंची। वहीं माना जा रहा है कि अभी बारिश से गेहूं की फसल अच्छी होगी तो उत्पादन भी बढ़ेगा। वहीं बारिश से सब्जियों में नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश से गेहूं की फसल में फायदा : डॉ. मील
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप मील का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसल में बड़ा फायदा होगा। अभी गेहूं की फसल में बारिश की जरूरत है। मंगलवार रात को हुई बारिश से कहीं भी नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें