फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने ग्रंथ एवं धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन से समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया जाए: प्रभाकर

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया जाए : प्रभाकर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
ब्राह्मण सभा सेक्टर-13, साधु मंडी, डीसी कॉलोनी, बीबीएमबी कॉलोनी और कैलाश नगर ने मिर्जापुर स्थित रजनीश शर्मा की फैक्टरी में ज्ञान गोष्ठी आयोजित की। इसका उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों को दूर करना और संस्कारों को बढ़ावा देना था। गोष्ठी में मंत्रों की महत्ता, उनके उच्चारण और समाज में उनकी उपयोगिता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एसबीआई के पूर्व प्रबंधक वीके प्रभाकर ने बताया कि गोष्ठी में गायत्री मंत्र और अन्य मंत्रों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। उनके पास पुराने कोई ग्रंथ या धार्मिक किताबें पड़ी थीं, उनका भी अध्ययन किया गया। कोशिश की गई कि इन्हें पढ़कर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र शर्मा ने की। रजनीश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। सेक्टर-13 से ब्राह्मण समाज से जुड़ी शकुंतला शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। समाज को ऐसे आयोजनों की बहुत जरूरत है। हम सभी को संगठित होकर समाज में संस्कारों को बढ़ावा देना चाहिए। आज के कार्यक्रम में विवेक शर्मा, राकेश शर्मा, उषा शर्मा, अमित शर्मा, चंद्रमणि अत्री, डीपी शर्मा, महेंद्र कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें