फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकारी स्तर पर मनेगा वर्ल्ड टॉयलेट डे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
देश भर में चलाए जा रहे खुले में शौचमुक्त और स्वच्छता अभियान के साथ अब वर्ल्ड टॉयलेट डे भी मनाया जाएगा। 19 नवंबर को मनाए जाने वाले इस दिवस को लेकर सरकारी स्तर पर मनाए जाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के पंचायत विभाग ने भी व्यापक स्तर पर यह दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी जिला उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त और डीआरडीए सीईओ को पत्र जारी किया गया है। इस दिवस को मनाने के लिए शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं।
नए निर्देशों के अनुसार अब प्रार्थना सभा के दौरान ही टॉयलेज को यूज करने से होने वाले फायदे के बारे में बताया जाएगा। इसी दिन गांव से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे। खुले में शौचमुक्त हुए गांव, ब्लॉक और जिले को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अभियान में जुटे लोगों को उनकी सफलता के आधार पर सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है। खुले में शौचमुक्त के लिए चलाए जा रहे अभियान की 19 अक्तूबर से लेकर 15 नंबवर तक की रिपोर्ट भी देनी होगी। इस दिवस पर सभी संबंधित विभागों के कार्यक्रमों में आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके तहत सेमिनार से लेकर अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से स्वच्छ पेयजल और खुले में शौच मुक्त अभियान की सफलता की रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन

टॉयलेट डे मनाए जाने की देनी होगी रिपोर्ट
अतिरिक्त जिला उपायुक्त एवं सीईओ डीआरडीए धर्मवीर सिंह ने भी वर्ल्ड टॉयलेट डे मनाए जाने के लिए जनस्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, स्वाथ्य, पशुपालन, कृषि विभाग के जिला अधिकारियों के साथ सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को भी पत्र जारी किया है। इसमें स्पष्ट कहा कि इस दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की अगले ही दिन रिपोर्ट देनी होगी। शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है प्रार्थना सभा के दौरान टॉयलेट यूज पर विशेष चर्चा की जाए। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार सभी स्कूल मुखियाओं को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बढ़ेगी जागरूकता : एडीसी
एडीसी धर्मवीर सिंह का कहना है कि पहली बार टॉयलेट डे मनाया जा रहा है। अब यह हर वर्ष मनाया जाएगा। इसके तहत अनेक कार्यक्रम होंगे। टॉयलेट के अधिक उपयोग से खुले में शौचमुक्त अभियान सफल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें