हरियाणा स्टेट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता आज से
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
गुरु नानक वाटिका पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल निशी बवेजा ने कहा कि दो दिवसीय 10वीं हरियाणा स्टेट स्के मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 18 और 19 नवंबर को स्कूल परिसर में होगा। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह में ग्राम सरपंच संजीव अरोड़ा मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। 19 नवंबर को खेल समापन समारोह में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती मुख्य रूप से शिरकत करेंगे।