फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में 11 समस्याओं का किया मौके पर समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आमजन को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार के आदेश पर प्रशासन की ओर से समाधान शिविरों का आयोजन जारी है। शुक्रवार को जिला सचिवालय परिसर में लगाए गए शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 11 समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। नगराधीश डाॅ. रमन गुप्ता ने शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में लोगों ने 15 समस्याएं रखी, जिनमें से लंबित चार शिकायतों को तुरंत समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


नगराधीश ने कहा कि उपायुक्त नेहा सिंह के मार्गदर्शन में रोजाना कार्य दिवस के दौरान समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में प्रयास किया जा रहा है कि सभी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाए। इनमें से कुछ समस्याएं ऐसी आती है जिनका मौके पर समाधान करना संभव नहीं होता। ऐसी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को एक या दो दिन का समय दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें