फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सैनिकों को समर्पित शिविर में युवाओं ने दिखाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रक्तदान कर किया शहादत को सलाम
- विद्यार्थी परिषद ने भारतीय सेना के शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर का किया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहीद सैनिकों की शहादत को सलाम करते हुए बुधवार को विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में एलएनजेपी अस्पताल के ब्लड बैंक के डॉ. विनोद के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने 83 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
विज्ञापन

बुधवार को रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए विधायक डॉ. पवन सैनी ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर समाजसेवा के प्रति प्रोत्साहित किया। इस मौके पर उन्होंने कहाकि सैनिक अपना सर्वस्व देश की रक्षा के लिए न्यौछावर करते हैं। देश की रक्षा करने वाले ऐसे बलिदानियों की शहादत का सबको सम्मान करना चाहिए। विद्यार्थी परिषद द्वारा सेना के शौर्य के सम्मान में लगाया रक्तदान शिविर युवाओं में देशभक्ति एवं समाजसेवा की अलख जगाएगा। इस तरह के नेक कार्यों से सैनिक का मनोबल कई गुणा बढ़ जाता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. जसबीर ढांडा ने कहा कि जरूरतमंद की रक्षा करने का जज्बा लेकर रक्तदान के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। केयू कैंपस स्टूडेंस कौंसिल की उपाध्यक्षा नमिता नांदल का कहना था कि सैनिकों के सम्मान के लिए शिक्षा के साथ राष्ट्रहित कार्यों में सहयोग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें