फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेपलिंग खेल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय नहीं दिखा रहा कोई रूचि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो नंबर-13
ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की नहीं दिलचस्पी
- भारतीय ग्रेपलिंग संघ के सह सचिव विजय शर्मा ने खेल निदेशक से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है। खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है, लेकिन ग्रेपलिंग खेल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कोई रूचि नहीं दिखा रहा। भारतीय ग्रेपलिंग संघ के सह सचिव विजय शर्मा ने इस संदर्भ में शुक्रवार को केयू के खेल निदेशक डा. डीएस काला से मुलाकात की। कहा कि संघ की ओर से महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 1 से 4 मार्च तक ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इसमें प्रतिभागिता नहीं ले रहा। जब प्रतिभागिता करने के लिए केयू खेल निदेशक के मुलाकात की तो उन्होंने इस खेल को विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर में न होने की बात कही। उन्होंने ऐतराज जताते हुए कहा कि भारत में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय के खेलों की एक अथॉरिटी है जो सभी दस्तावेजों की जांच करने के बाद अपने वार्षिक बैठक में किसी खेल को पास करती है। कहा कि जब इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने ग्रेपलिंग को मान्यता दे रखी है, तो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय क्यों अपने नियम बना अपने वार्षिक कैलेंडर में नहीं डाल रहा। कहा कि इसकी वजह से देश व प्रदेश के खिलाड़ी खेलों में पिछड़ रहे हैं। कहा कि यदि भविष्य में ग्रेपलिंग खेल को एशियन और ओलंपिक खेलों में शामिल होंगे तो हमारे देश के खिलाड़ी मेडल कैसे हासिल करेंगे। बताया कि ग्रेपलिंग खेल विश्व में बहुत प्रसिद्ध खेल है जो भारत सहित विभिन्न देशों में खेला जा रहा है। आज ग्रेपलिंग खेल प्रतियोगिता को जापान, यूएसए, ईरान, एशिया, फ्रांस व इटली सहित कई अन्य देशों में ओलंपिक कमेटी और सरकारों ने मान्यता दी है।
विज्ञापन

बाक्स
यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट कैलेंडर में नहीं यह खेल: काला
----------------------
केयू खेल निदेशक डा. डीएस काला ने बताया कि ग्रेपलिंग खेल प्रतियोगिता यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट कैलेंडर में दर्ज नहीं है। इसकी वजह से विश्वविद्यालय की टीम एमडीयू में हो रही ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में भागेदारी नहीं कर रही। यदि विश्वविद्यालय के स्पोर्ट कैलेंडर में यह खेल होता तो जरूर विश्वविद्यालय की टीम प्रतियोगिता में भाग लेती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें