सांसद वत्स आज सैनिक सम्मान यात्रा में शामिल होंगे
लाडवा । राज्यसभा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स आज लाडवा में सैनिक सम्मान यात्रा में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के प्रदेश महामंत्री डॉ. गणेश दत्त ने बताया कि सैनिक सम्मान यात्रा लाडवा में शिवाला राम कुंडीय परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्ग से गुजरते हुए गांव छलौदी पहुंचेगीं जहां शहीद स्मारक स्थल के उद्घाटन के साथ-साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक पवन सैनी, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनेहडी, खंड समिति अध्यक्ष रेनू, राहुल शर्मा, व प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रसार प्रचार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुशेष अत्रे व अन्य मौजूद रहे ।