फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामी के लिए पेट दर्द की दवाई लेने गई नाबालिगा के साथ डाक्टर ने की छेड़छाड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा(कुरुक्षेत्र) । शहर में क्लीनिक चला रहे एक डॉक्टर द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की अपनी मामी के लिए पेट दर्द की दवाई लेने अपनी समीप ही कॉलोनी में स्थित क्लीनिक में गई थी। जहां पर डॉक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इसकी जानकारी घर पहुंचने पर उसने अपने नाना-नानी से की, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। नाबालिग पांचवीं क्लास की छात्रा है और यहां नाना-नानी के पास रहती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उक्त नाबालिग लड़की को उसकी मामी ने अपने पेट दर्द की दवाई लाने के लिए पास के एक क्लीनिक पर डॉक्टर के पास भेजा था। जहां पर डॉक्टर ने नाबालिग लड़की को उसकी आंखे चैक करने के बहाने से अपने पास बुला लिया। आरोप है कि डॉक्टर ने बहला फुसला कर उसके साथ अश्लील हरकते व छेड़छाड करनी शुरु कर दी। आरोपी डॉक्टर ने उक्त नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे अपने साथ रखने के लिए भी कहा। घर आने पर उक्त नाबालिग लड़की ने अपने परिजनों को आपबीति सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। उधर, सिटी चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस को नाबालिग लड़की के परिजनों ने छेड़छाड़ की शिकायत दी है। मामले की छानबीन के लिए महिला पुलिस अधिकारी को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें