फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की ट्रेफिक व्यवसथा चरमराई, जाम बना आम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की लाइफ लाइन कहा जाने वाला पिपली- कुरुक्षेत्र रोड सवा घंटा रहा जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त होने की बजाए चरमराती जा रही है, जिसके चलते जाम की समस्या अब आम हो चुकी है। मुख्य बाजार से लेकर अन्य बाजारों में जहां हर समय जाम के हालात रहते हैं वहीं मुख्य मार्गों पर भी यह समस्या दिनोंदिन गहराती जा रही है। हालात यह है कि शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले पिपली-कुरुक्षेत्र रोड पर भी घंटों जाम के हालात बनने लगे हैं। ऐसे ही हालात नए साल के पहले दिन ही मंगलवार को भी बने रहे और गुरुद्वारा चौक से अंबेडकर चौक पुराना बस अड्डा व श्रद्धानंद चौक तक करीब डेढ़ घंटा तक जाम लगा रहा, जिसमें सैंकड़ों वाहन फंसे रहे तो वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
यह हालात तब है जब पुलिस द्वारा शहर के हर चौक पर पुलिस तैनात किए जाने के दावे किए जा रहे हैं। इस दौरान अधिकतर चौकों से पुलिस कर्मी भी नदारद दिखाई दिए तो वहीं पुराने बस अड्डे के समीप महज एक पुलिस कर्मी भी गंभीर हालत को देख खुद को असहाय सा महसूस करने लगे।
विज्ञापन



न शहर में कोई बड़ा आयोजन, फिर भी लोगों को जाम से मुक्ति नहीं
7 दिसंबर से 23 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर में रहे पिपली-कुरुक्षेत्र मार्ग सहित अन्य सड़कों पर भी जाम के हालात गंभीर रहे। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी इसके पीछे अधिकतर फोर्स की महोत्सव में ड्यूटी होना ही बड़ा कारण जाहिर करती रही, लेकिन मंगलवार को शहर में न कोई बड़ा कार्यक्रम था और न ही कोई परीक्षा थी, इसके बावजूद दोपहर के समय करीब डेढ़ घंटा तक पिपली-कुरुक्षेत्र रोड जाम रहा। यही नहीं देर सायं को भी हालात ऐसे ही बने रहे, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।


हवाई साबित हो रहे एसपी द्वारा दिए गए आदेश
सीआईए वन कार्यालय पर करीब दो माह पहले पत्रकारवार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने एसपी सुरेंद्र पाल सिंह के समक्ष शहर में जाम की समस्या उठाई थी तो उन्होंने तत्काल ही ट्रैफिक डीएसपी को भी इस संबंध में कड़े निर्देश दिए थे। एसपी ने कहा था कि जाम का कारण बनने वाले अवैध खड़े वाहनों को क्रेन से उठाया जाए, इसके लिए छोटी क्रेन का प्रबंध भी किया जाए। इसके बाद एसपी ने पत्रकारवार्ता में दावा किया था कि आगे से ट्रैफिक व्यवस्था नहीं चरमराने दी जाएगी, इसके बावजूद आज तक इसमें कोई सुधार नहीं हो पाया और लोग अभी भी ऐसे ही हालात का सामना करने को मजबूर हो रहे हैं।


यहां-यहां लगता है अक्सर जाम
मोहन नगर चौक, श्रद्धानंद चौक, पुराना बस अड्डा, बीआर अंबेडकर चौक, गुरुद्वारा चौक, बिरला मंदिर, केयू थर्ड गेट, मेन बाजार, पालिका बाजार, गऊशाला बाजार, झांसा रोड सहित कई अन्य जगहों पर भी जाम के हालात अक्सर बने रहते हैं।


पुलिस महज चालान पर ही देती है जोर : अशोक
शहरवासी अशोक कुमार का कहना है कि जाम की समस्या आम हो गई है। बाजार से लेकर मुख्य मार्ग भी जाम रहने लगे हैं जबकि पुलिस इसको लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। पुलिस अधिकतर समय चालान करने पर ही फोकस रखती है। जाम से वाहन चालकों व अन्य लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।


जाम स्थल पर पुलिस रहे तैनात तो मिलेगी जाम से मुक्ति : रजत
शहरवासी रजत कुमार का कहना है कि पुलिस को सड़कों पर वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अपनी मुस्तैदी बढ़ानी चाहिए। हर चौक पर पुलिस तैनात रहे तो जाम की समस्या पर काबू किया जा सकता है। अधिकतर चौराहों से पुलिस अक्सर नदारद ही रहती है।
विज्ञापन



अब सुरेंद्र को दिया ट्रैफिकका जिम्मा, दिए हैं कड़े निर्देश : एसपी
एसपी सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने सुरेंद्र सिंह को अब संदीप सिंह की जगह ट्रैफिक एसएचओ नियुक्त किया है, उन्हें मंगलवार को ही पदोन्नति के बाद यह जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही ट्रैफिकव्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर कड़े निर्देश भी दे दिए गए हैं। वे खुद इस पर संज्ञान ले रहे हैं, ताकि व्यवस्था बेहतर हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें