फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों पर जीएसटी लगाना उनके सम्मान पर जीएसटी लगाना हैं-जयहिंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने खिलाड़ियों के इनाम पर नहीं उनके सम्मान पर जीएसटी लगाया : जयहिंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर के मंडलों और बूथ डेस्क पर फोकस किया जा रहा है। इस कड़ी में पार्टी जून तक 10000 मंडल अध्यक्ष और 16000 बूथ अध्यक्ष हरियाणा में बनाने जा रही है । पार्टी के मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। दिल्ली सरकार के कामों को जैसे पूरे देश में दिल्ली ही एक मात्र ऐसा प्रदेश जहां पर सबसे सस्ती बिजली लोगों को मिलती है और अगर बिजली न आए तो प्रति घंटे के हिसाब से 50 रुपये उपभोक्ता को मिलते हैं । बुढ़ापा पेंशन 2500 रुपये देने वाला दिल्ली पूरे देश का पहला राज्य है । सरकारी अस्पतालों में सभी टेस्ट सभी दवाईयां फ्री देने वाला एकमात्र राज्य दिल्ली है । किसानों को प्रति एकड़ 20000 फसल मुवावजा देने वाला एक मात्र राज्य दिल्ली है। दिल्ली के सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से बेहतर हैं और भी बहुत से काम हैं जो अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में किए हैं, जिन्हें कार्यकर्ता हरियाणा में जन-जन तक पहुंचाएंगे। भाजपा सरकार पर वार करते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि खिलाड़ियों को मिलने वाली इनाम राशि पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाना उनके सम्मान पर जीएसटी लगाने जैसा है। एक परिवार अपना सब कुछ त्याग कर देश को एक खिलाड़ी देता है जो देश-विदेश में अपने राज्य का नाम रोशन करता है, लेकिन भाजपा सरकार उनको प्रोत्साहन देने की बजाय हतोत्साहित कर रही है ।
विज्ञापन

700 करोड़ के मुआवजा देने पर हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में बेतुका बयान दिया कि किसान मुआवजा लेने नहीं आ रहे। जब फसल बीमा के नाम पर उनकी खून पसीने की कमाई लूटी जा रही है तो क्या भाजपा सरकार उनके मुआवजे की राशि उनके बैंक खातों में नहीं डाल सकती। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विशाल खुब्बड, थानेसर के सगंठन मंत्री ओम सिंह, पिहोवा के संगठन मंत्री सुमित हिन्दुस्तानी मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें