फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं उठान के लिए नजराने के शिकायत पर एसडीएम ने दिए एफआईआर के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गेेहूं उठान के लिए नजराने के शिकायत पर एसडीएम ने दिए एफआईआर के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। नई अनाज मंडी में गेहूं उठान को लेकर नजराना लिए जाने का मामला शुक्रवार को एक बार फिर उठा। जिसकी शिकायत मार्केट कमेटी सचिव से लेकर एसडीएम तक पहुंची। सुबह ही कई आढ़ती मंडी में उठान की समस्या को लेकर मार्केट कमेटी सचिव राहुल मियो के पास पहुंचे थे। जहां उन्होंने उठान की आड़ में नजराना लिए जाने की भी शिकायत की। इस पर एसडीएम ने आढ़तियों को शपथ पत्र दिए जाने को कहा और सचिव को आदेश दिए कि शपथ पत्र मिलते ही एफआईआर दर्ज कराई जाए। देर सांय तक मार्केट कमेटी सचिव शपथ पत्र मिलने की बाट जोहते रहे, लेकिन किसी आढ़ती ने शपथ पत्र नहीं दिया। सचिव राहुल मियों का कहना है कि शपथ पत्र मिला तो अवश्य ही कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

करीब 10 लाख कट्टे खुले आसमान के नीचे उठान की जोह रहे बाट

आवक भले ही कम होने लगी है, लेकिन नई अनाज मंडी धीमे उठान के चलते अभी भी गेहूं के कट्टों से अटी हुई है। जहां प्रशासनिक अधिकारी मंडी में पांच लाख कट्टे होने का दावा कर रहे है। वहीं अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान शीशपाल का कहना है कि अभी भी करीब 10 लाख कट्टे उठान की बाट जोह रहे है। उठान की समस्या मंडी में सीजन की शुरूआत से ही चली आ रही है और प्रशासनिक अधिकारी इसका कोई समाधान नहीं निकाल पाए है।
विज्ञापन


23 हजार 500 क्विंटल गेहूं पहुंची
----------------------------------
शुक्रवार को मंडी में 23 हजार 500 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, जिसमें से डीएफएससी ने 15 हजार क्विंटल व हैफड ने 8500 क्विंटल गेहूूं की खरीद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें