फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसएससी घोटाले में सरकार का पूरा हाथ: सुमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसएससी घोटाले में सरकार का पूरा हाथ: सुमित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा । आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री सुमित हिंदुस्तानी ने कहा कि एचएसएससी में सामने आए घोटाले में सरकार का पूरा हाथ है। पिछले दिनों पिहोवा में पालिका प्रधान पद की खरीद को लेकर सोशल मीडिया पर ऑडियो भी वायरल हुई थी परंतु सरकार अभी भी अपनी दागदार छवि को साफ दिखाने की कोशिश कर रही है। सुमित 18 अप्रैल को दिल्ली में सीएम अंरविद केजरीवाल से होने वाली मुलाकात को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौकरियों में हो रहे धांधली व भ्रष्टाचार की जानकारी पहले से ही सीएम को थी। सरकार के कार्यकाल के दौरान नौकरियां को बेचा जा रहा है। पंचकूला पुलिस का कहना है कि पुलिस पिछले आठ महीने से आरोपियों के फोन टेप कर रही थी। इसका मतलब यह हुआ कि इस सारे मामले की सारी जानकारी सीएम को थी। लेकिन फिर भी उन्होंने चेयरमैन को तीन साल के कार्यकाल को बढ़ा दिया। इस पूरे प्रकरण की जांच निष्पक्ष एजेंसी से करवाई जाए। इस मौके पर विकास तंगोली, नितिन, अंकुर, रमेश, विजय कुमार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें