फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में डेरा सच्चा सौदा के 11 डेरे सील,पांच हजार लाठी डंडे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-डीसी और एसपी ने लिया जिला की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
-सेना और पुलिस की कंपनियां कर रही है गश्त : एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जीटी रोड दिल्ली पिपली मार्ग और कुरुक्षेत्र कैथल मार्ग स्थित डेरा सच्चा सौदा के दो नामचर्चा घरों सहित जिले के कुल 11 नामचर्चा घरों को सील कर इन पर ताला जड़ दिया गया है। कार्रवाई से पहले इन नामचर्चा घरों में सर्च अभियान चलाते हुए करीब 5000 से ज्यादा लाठी डंडे बरामद किए गए। बहरहाल सभी नामचर्चा घरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डेरा सच्चा सौदा के नामचर्चा घरों से लाठी डंडे बरामद कर उन्हें सील कर कर ताला लगाने और बाहर पुलिस बल तैनात करने की पुष्टि उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने की है।
कटारिया ने बताया कि जिला में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लगाई गई है। इस धारा की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सीधी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं जो व्यक्ति किसी प्रकार की शरारत करेगा, उसको तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले उपायुक्त सुमेधा कटारिया, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग सहित पुलिस, सेना व जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों के अमले ने रेलवे स्टेशन, उमरी रोड, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के थर्ड गेट, मिर्जापुर सहित जिला के लगभग सभी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से अमन चैन बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा की कमान सौंपी हुई है। सभी अधिकारी लगातार अपने अपने क्षेत्रों की गश्त करके सुरक्षा का मुआयना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात किया हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि पुलिस और एसएसबी की कंपनियां लगातार जिला की गश्त कर रही है। जिला में शरारती तत्वों को देखते ही गिरफ्तार करने के आदेश दिए हुए हैं। एक सवाल का जबाव देते हुए एसपी ने कहा कि नाम चर्चा घरों के बाहर सुरक्षा को देखते हुए ताला लगा दिया है, ताकि लोग एकत्रित न हो सके और न ही कोई अंदर प्रवेश कर पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें