खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 400 मीटर रिले रेस रही आकर्षण का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता के पांचवें दिन भी खेल जारी रहे।
सचिन चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के पांचवें दिन अडंर 11 से अडंर 19 तक के सभी वर्गों के खेल हुए। एथलेटिक्स के खेलों में 1500, 3000, 5000 मीटर की रेस व हाई जंप के खेल हुए। खेल प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र 400 मीटर की रिले रेस रही। इसमें चार-चार बच्चों ने मिलकर रेस को पूरा किया और दूसरी तरफ लड़कियों की चार सौ मीटर रिले रेस भी हुई। इसमें लड़कियों ने शानदार तरीके से रेस को पूरा किया। रिले रेस अडंर 19 आयु वर्ग लड़कों में प्रथम स्थान पर जीएसएसएस स्कूल प्रथम व गुरुकुल द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं दूसरी तरफ अडंर 17 आयु वर्ग लड़कों में गुरुकुल प्रथम व एसकेस गुरुकुल द्वितीय स्थान पर रहा। लड़कियों की अंडर 19 रिले रेस में प्रथम स्थान पर गुरुकुल व द्वितीय स्थान पर जीएसएसएस स्कूल रहा । वहीं लड़कियों की अंडर 17 में गुरुकुल प्रथम व जीएसएसएस द्वितीय स्थान पर रहा। खेल प्रतियोगिता में रिले रेस के बाद अंडर 17 लड़कों की 1500 मीटर रेस हुई। इसमें सुमित प्रथम स्थान पर व कुमार द्वितीय स्थान पर रहा। अडंर 19 में सावन प्रथम व रोशन दूसरे स्थान पर रहा। हाई जंप अंडर 14 लड़कियों में जीएमएस स्कू ल से सालोनी प्रथम व जीएमएस में नेनसी द्वितीय स्थान पर रही। वहीं अंडर 11 में लड़कियों की 100 मीटर रेस में भाग्यश्री प्रथम स्थान पर व प्रतिभा दूसरे स्थान पर रही। इस मौके मौजूद सतीश, दलबीर, सचिन चौधरी, इरफान ने बताया कि खेल प्रतियोगिता के पांचवें दिन में एथलेटिक्स के खेल हुए, जिसमें विद्यार्थियों ने बहुत बेहतर प्रदर्शन किया। क्रीडा खेल प्रतियोगिता का मकसद ही बच्चों की खेल प्रतिभा में निखार करना है। खेलों के द्वारा ही बच्चों का सम्पूर्ण विकास होता है। खेलों के द्वारा ही बच्चों का मानसिक विकास के साथ, व्यावहारिक ज्ञान व शारीरिक विकास हो सकता है।
स्प्रिंगडेल स्कूल के खिलाड़ी चमके
इस्माईलाबाद। स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या शालिनी कपूर ने बताया कि ब्लॉक पिहोवा में खंडस्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर जीत का परचम लहराया। उन्होंने बताया कि लड़कों की दौड़ प्रतियोगिता में अंडर 19 वर्ग में स्कूल के छात्र जशनपाल ने 400 मीटर, 200 मीटर और 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 वर्ग में गोला फेंक प्रतियोगिता में शुभम खन्ना ने प्रथम स्थान, चक्का फेंक में अनुराग ने प्रथम और शुभम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में हर्षदीप ने प्रथम, पांच हजार मीटर की दौड़ में सतबीर ने दूसरा, लंबी कूद में हर्षदीप ने दूसरा, रस्साकशी में स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर 17 में ऊंची कूद में विश्वजीत ने प्रथम स्थान, चक्का फेंक में गुरप्रीत ने दूसरा, गोला फेंक में दीपक ने दूसरा, लंबी कूद में मनमीत ने दूसरा और तीन हजार मीटर दौड़ दमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 वर्ग की रस्सकशी में स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही। कबड्डी में स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर 14 वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं वालीबाल में स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान पाया। अंडर 17 वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता में स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर 11 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में स्कूल के सहज ने दूसरा, 100 मीटर दौड़ में हर्षित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला डीएवी पिहोवा की टीम से होगा। स्कूल में पहुंचने पर कोच सुनील सैनी, महिंद्र शर्मा, तजिंद्र सिंह व विजयी छात्रों का स्कूल प्रबंधक नरेश शर्मा ने जोरदार स्वागत किया।