फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को कार पर काला तेल पड़ा होने का झांसा देकर उडाए दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा।
सेक्टर-5 कुरुक्षेत्र वासी चाय पत्ती के थोक डीलर की कार पर काला तेल डालकर एक ठग दो लाख की नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना शुक्रवार शाम रादौर रोड स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने हुई। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से लाडवा निवासी आशीष गर्ग के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से कुरुक्षेत्र में रह रहा है और शुक्रवार दोपहर बाद वह अपनी रिट्ज कार में लाडवा आया था। यहां निजी कार्य से वह रादौर रोड स्थित एलआईसी के कार्यालय में गया। आशीष गर्ग के मुताबिक एलआईसी कार्यालय में अपना काम निपटाने के बाद जब वह अपनी कार से चलने लगा तो एक युवक उनकी गाड़ी के पास आया। उन्हें लगा कि शायद वह उन्हें कुछ कहना चाहता है। इसी बीच युवक ने बताया कि कार के बोनट व आगे बंपर पर कुछ काला तेल गिरा हुआ है। आशीष गर्ग के अनुसार उसने समझा कि शायद कार से आयल लीक हो गया। इसी कारण उसने अपनी कार से नीचे उतर कर बोनट उठाया और गाड़ी को चेक किया, लेकिन इसी दौरान युवक गाड़ी का दरवाजा खोलकर अगली सीट पर रखा बैग उठाकर चंपत हो गया। गाड़ी में बैग न पाकर आशीष सकते में आ गया। गर्ग के मुताबिक उक्त बैग में दो लाख रुपये की नगदी, कुछ ब्लैंक चेक व जरूरी दस्तावेज थे। आशीष ने घटना की सूचना तुरंत लाडवा थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस एलआईसी कार्यालय व उसके सामने यस बैंक के बाहर लगे सीसीरटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर घटना को अंजाम देने वाले युवक की शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें