कुरुक्षेत्र। अगर सही मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण मिले तो युवा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए सही रोजगार का चयन कर सकते हैं। प्रतिभाशाली युवाओं एवं विद्यार्थियों को अच्छे रोजगार के अवसर भी मिलते हैं। इसी उद्देश्य के साथ सेक्टर 13 में स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना के अंतर्गत आयोजित हुए इस रोजगार मेले में युवाओं एवं विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। रोजगार मेले का शुभारंभ जिला परियोजना संयोजक इंदु कौशिक ने किया। प्रोग्राम के नोडल अधिकारी क्रांति चावला ने बताया कि इस रोजगार मेले में विभिन्न स्किल से पास आउट हुए करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों का साक्षात्कार लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से 20 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 50 के करीब प्रतिभागियों को साक्षात्कार के उपरांत कंपनियों द्वारा प्रशिक्षण एवं नियुक्ति के लिए बुलाया है।
वही रोजगार कार्यालय से आए सचिन ने बताया कि अगर विद्यार्थियों और युवाओं को सही मार्गदर्शन मिले तो बेहतर भविष्य बना सकते हैं।