फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक हड़ताल : 150 शाखाओं में कामकाज ठप, करोड़ों का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हड़ताल के दौरान रोष जाहिर करते बैंक अ​धिकारी व कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को सरकारी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उन्होंने कामकाज ठप कर जमकर नारेबाजी की। जिले की करीब 150 शाखाओं में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। उपभोक्ताओं को भी इस दौरान भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बैंक अधिकारी सुबह 10 बजे सेक्टर 13 स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर जमा हुए। उन्होंने दोपहर तक रोष जताया और फिर अपने घर लौट गए। बैंक अधिकारी जसपाल सिंह, विकास, वेंकटेश नारायण, प्रीतम गोयत और अंग्रेज सिंह ने फेडरेशन की प्रमुख मांगों पर बात की। उनकी मुख्य मांग पांच-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना है। यूनियनों के अनुसार, 8 मार्च 2024 को इस पर सहमति बनी थी। हालांकि, दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया है।

लंबित मांगें और भविष्य की हड़ताल
फेडरेशन ने भेदभावपूर्ण पीएल आई योजना वापस लेने की मांग की है। उन्होंने पीएल आई में बदलाव से पहले द्विपक्षीय वार्ता का आग्रह किया। पेंशन अद्यतन, समान डीए सूत्र और एनपीएस कर्मचारियों को ओटीएस विकल्प भी उनकी मांगों में हैं। 8 और 9 सितंबर की वार्ता में पांच-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह पर कोई समाधान नहीं निकला। बैंक अधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें न मानने पर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय, और 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हड़ताल के दौरान रोष जाहिर करते बैंक अधिकारी व कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें