फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिल्ली, चंडीगढ़ रूटों पर फर्राटा भरेंगी 10 नई एसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। परिवहन सेवाओं से जूझ रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रोडवेज बेड़े में 10 नई टू शीटर एसी बसें आ गई हैं। नई बसों का संचालन एक सप्ताह के अंदर शुरू कर दिया जाएगा। नई मिली बसों के संचालन से पहले डिपो में इनका इंस्पेक्शन किया, जिसमें यह पूरी तरह से फिट पाईं गईं।
विज्ञापन

इन बसों की आरसी व अन्य सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कागजी कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई पूर्ण करने के बाद दिल्ली-चंड़ीगढ़ व धार्मिक रूटों के लिए सड़काें पर उतार दिया जाएगा।
इन बसाें में खास बात यह है कि ये बसें मोबाइल, लैपटॉप, आईपैड चार्ज करने की सुविधा से लैस हैं। इन बसों के आने के बाद यात्रियों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इनमें चार्जिंग प्लग की सुविधा के साथ-साथ जीपीएस, कैमरे, 55 सीटें, चालक के आराम करने के लिए फोल्ड होने वाली सीट होगी। वहीं बस के पीछे एक डिग्गी बनी होगी, जिसमें यात्री अपना सामान रख सकेंगे। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में 178 बसें हैं।
इनमें 21 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही हैं। इनमें 124 के करीब बसें ऑन रूट रहती हैं। अन्य बसें तकनीकी खराबी होने के कारण वर्कशॉप में खड़ी हैं। इन 143 बसों में 42 बसें पिहोवा सब डिपो की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें