फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नई 10 एसी बसें आखिरी फिटनेस परीक्षण में उतरी खरी

विज्ञापन
कुुरक्षेत्र। बसों का परीक्षण करते रोडवेज अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
कुुरक्षेत्र। सड़कों पर जल्द ही डिपो की नई 10 नई एसी बसें दौड़ती नजर आएंगी। रोडवेज के अधिकारियों ने इन बसों का आखिरी फिटनेस परीक्षण कर सुनिश्चित किया कि सभी बसें सुरक्षा और प्रदर्शन के मानकों पर खरी उतरी हैं। इस प्रक्रिया के बाद अब इन्हें सार्वजनिक परिवहन के लिए सड़कों पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंचार्ज ईश्वर सिंह ने बताया कि इस फिटनेस परीक्षण में बसों की तकनीकी जांच, ब्रेक सिस्टम, इंजन की स्थिति, और प्रदूषण नियंत्रण मानकों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि बसों से संबंधित कागजी कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है, परीक्षण में खरी उतरने के बाद इन्हें अब जल्द से जल्द सेवा में शामिल किया जाएगा। नई बसों के रोडवेज के बेड़े में शामिल होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर से दिल्ली व चंड़ीगढ़ की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। ईश्वर सिंह ने बताया कि यह बसें आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सेवा प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें