फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गला दबाकर मारने की कोशिश के आरोप में 10 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। रास्ता रोककर मारपीट करने व गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना झांसा में दर्ज शिकायत में पवन कुमार निवासी हरिपुर ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने तीन दोस्त अक्षय, अरमान व कमल के साथ अपनी बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में हरिपुर के अड्डे पर करीब 10 युवक हथियारों के साथ खड़े थे। जब वे वहां से निकलने लगे तो उन्होंने उनकी बाइक को गिरा दिया तथा गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने गाली देने के कारण के बारे में पूछा तो उन्होंने हथियारों से हमला कर दिया।
उसके दोस्तों ने भागकर जान बचाई लेकिन उन्होंने उसे पकड़ लिया तथा आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर इंजार सिंह, कमल, आस्सु, अंकित, प्रीत, विशाल व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें