फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पक्के मोर्चे पर बैठे पीजीआई के 10 और कर्मचारियों का बिगड़ा स्वास्थ्य

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कर्मचारी उर्मिला।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपनी मांगों को लेकर शहर के थीम पार्क में पक्का मोर्चा लगाए बैठे पीजीआई रोहतक के ठेके पर लगे कर्मचारियों में से 10 और की तबीयत बिगड़ गई है। कड़ाके की ठंड व शीतलहर के बीच धरना दे रहे कर्मचारी खांसी, बुखार व जुकाम जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। धरना स्थल से कुछ बीमार कर्मचारियों को घर भेज दिया गया है, वहीं रोहतक की रहने वाली उर्मिला अभी भी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

12 दिसंबर से यहां धरना दे रहे कर्मचारियों में से पहले भी 35 कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई थी, दो दिन पहले भी दो और कर्मचारी बीमारी की चपेट में आ गए थे। लगातार बढ़ती बीमारी व ठंड के चलते अन्य कर्मचारी भी चिंताग्रस्त दिखाई देने लगे हैं।
यूनियन प्रधान अभिषेक व महासचिव महेश कुमार का कहना है कि वे पैदल मार्च निकालते हुए 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे थे, जहां उन पर बल प्रयोग करते हुए अनेक कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। अगले दिन प्रशासन की सहमति से उन्होंने यहां पक्का मोर्चा लगाया था। अधिकारी लगातार मुख्यमंत्री से बातचीत करवाने का भरोसा दे रहे हैं लेकिन वे तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं। उन्होंने बताया कि वीरवार को फिर उपायुक्त से बातचीत का आश्वासन मिला है तो इससे अगले दिन वे अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरेंगे। कर्मचारी बढ़ती ठंड के चलते लगातार बीमार हो रहे हैं लेकिन आंदोलन चलाना भी रोजगार बचाने के लिए बेहद जरूरी है। सरकार को उनकी मांगें पूरी करनी चाहिए, जो जायज भी हैं।

कुरुक्षेत्र। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कर्मचारी उर्मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें