फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 10 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर लगाई थी धान, बाढ़ ने सब कुछ कर दिया बर्बाद

विज्ञापन
लाडवा। पानी की मार में आई धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। जिले में हाल ही में आई बाढ़ के चलते 11 हजार से ज्यादा किसानों की करीब 70 हजार एकड़ फसल खराब हो गई है। इन्हीं किसानों में शामिल है किसान गुरमीत सिंह बदनारायण। वे बताते हैं कि उन्होंने 10 एकड़ जमीन ठेके पर ली थी, ताकि परिवार के लिए कुछ बेहतर कर सकें।
विज्ञापन

उन्हें उम्मीद थी कि लाखों रुपये ठेके के तौर पर देकर परिवार के लिए कुछ नया कर सकेंगे लेकिन क्या पता था कि होनी को कुछ ओर ही मंजूर है। उन्होंने समय रहते 10 एकड़ में धान की रोपाई भी कर दी थी। 2 सितंबर को देर रात राक्षी नदी के तटबंध टूटने से उसके खेतों में लगभग आठ फीट तक पानी भर गया और उसकी सात एकड़ धान पूरी तरह पानी के आगोश में समा गई थी। पिछले कई दिनों से इंजन लगाकर पानी निकाला जा रहा था।
अब पानी निकलने के बाद भी धान की फसल पूरी तरह खराब हो गई है। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि इतनी भरपाई कैसे कर पाएंगे। सिर्फ फसल ही नष्ट नहीं हुई पूरे परिवार के अरमान ही पानी में डूब गए। उन्होंने सरकार व प्रशासन से जल्द मुआवजा देने की मांग की।

लाडवा। पानी की मार में आई धान की फसल। संवाद

लाडवा। पानी की मार में आई धान की फसल। संवाद

लाडवा। पानी की मार में आई धान की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें