लाडवा। क्षेत्र के बहलाेलपुर गांव में देर शाम उस समय विवाद हो गया जब गोगा मेड़ी पर माथा टेकने से दो महिलाओं को रोक दिया गया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के लिए परिजन व अन्य ग्रामीण सड़क पर उतर आए और गांव के पास ही जाम लगा दिया। देर रात जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। समझाकर पुलिस ने जाम लगा रहे ग्रामीणों को शांत किया और दोनों पक्षों को सोमवार सुबह 11 बजे थाने में बुलाया गया। गांव वासी कैलाशो, सुदेश, कृष्णा सहित अन्य ग्रामीणों का कहना था कि जिस जमीन पर गोगा मेड़ी बनी है, वह अब यहां माथा टेकने से रोकने वाले लोगों के पूर्वजाें ने दान में दी थी। इस गोगा मेड़ी से लोगों की गहरी आस्था जुड़ चुकी है। अब किसी को यहां माथा टेकने से रोकना उचित नहीं हो सकता।